फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन की आरती ने बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 19 Dec 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन शहर के साथ लगते कॉयलर की आरती शर्मा ने जयपुर में राष्ट्रीय विश्व फिटनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
सोलन की आरती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते कॉयलर की आरती शर्मा ने जयपुर में राष्ट्रीय विश्व फिटनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोलन पहुंचने पर आरती का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। आरती ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए वह तीन सालों से कड़ी मेहनत कर रही थीं। अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगी। आरती ने कहा कि युवतियों को बॉडी बिल्डिंग सहित सभी खेलों में भाग लेना चाहिए। इससे मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास होता है। आज के समय में महिलाएं किसी से काम नहीं हैं और वे अपनी प्रतिभा का लोहा हर जगह मनवा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें