फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्की मोड के बायला सड़क पर दिखे दो तेंदुओं समेत तीन शावक, पिंजरा लगाने की उठाई मांग

Wed, 19 Feb 2025 05:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

जिला सोलन की ग्राम पंचायत जाबली के साथ लगते चक्की मोड़-बायला सड़क पर सुबह दो तेंदुओं समेत तीन शावक देखे गए। जिससे अब लोगों में डर बना हुआ है। 
विज्ञापन
जाबली के नजदीक चक्की मोड़-बायला रोड पर सुबह सड़क किनारे बैठा तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबली के साथ लगते चक्की मोड़-बायला सड़क पर सुबह दो तेंदुओं समेत तीन शावक देखे गए। इससे आसपास के लोगों में दशहत है। इस क्षेत्र में तीन पंचायत के लोग आवाजाही करते हैं। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग व स्कूली बच्चे रोजाना यहां से चक्की मोड और परवाणू के लिए जाते हैं। जिससे अब लोगों में डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तेंदुओं का परिवार है। ऐसे में यह किसी पर भी हमला कर सकते हैं। लोगों ने वन विभाग से यहां पर पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें