फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के नालका में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 16 Feb 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

कसौली के साथ लगते गांव नालका में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कसौली के नालका में मकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के पर्यटन स्थल कसौली के साथ लगते गांव नालका में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि जब मकान में आग लगी, उस समय कोई व्यक्ति अंदर नहीं था। सहगल गृह नामक मकान लकड़ी से बना हुआ था।  इसके चलते आग देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत  अग्निशन विभाग को दी। सोलन और परवाणू से फायर टैंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना के दौरान उपमंडलाधिकारी कसौली, तहसीलदार कसौली ने भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें