शिमला। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी (हिम रक्षक) के अध्यक्ष अमरचंद चौहान को सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे संगम अभियान के तहत उन्हें यह सम्मान मिला। इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध करवाने के साथ समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। अमरचंद चौहान को शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग, रोजगार मार्गदर्शन और नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। संवाद