फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: सोलंगनाला की स्कीइंग ढलानों में उतरेंगे स्कीयर्स, 20 जनवरी से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

Wed, 14 Dec 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

 राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप 20 से 22 जनवरी तक चलेगी। दो से पांच फरवरी को औली में राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप प्रस्तावित है। सोलंगनाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वालों खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन
सोलंगनाला मे स्कीइंग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी में सोलंगनाला की स्कीइंग ढलानों में राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप 20 से 22 जनवरी तक चलेगी। दो से पांच फरवरी को औली में राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप प्रस्तावित है। सोलंगनाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वालों खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। औली में होने वाली राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सात और आठ फरवरी को एफआईइस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी शुरू होते ही सोलंगनाला के स्कीइंग ढलान में गतिविधियां तेज हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 20 से 22 जनवरी को राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप होगी। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रुप चंद नेगी ने बताया कि देश में पहली बार सात आठ फरवरी को एफआईएस के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें