फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रिंक स्केटिंग शुरू, पहले दिन 25 स्केटर्स पहुंचे

विज्ञापन
शिमला के आईस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग करते स्केटर। शुक्रवार से शाम का सेशन भी शुरू हो सकता है। - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला के रिंक स्केटिंग शुरू, पहले दिन 25 स्केटर्स पहुंचे
विज्ञापन

शिमला। आईस स्केटिंग रिंक शिमला में वीरवार को सीजन का पहला सफल सेशन हुआ। सुबह सवा आठ से सवा दस बजे तक रिंक में 25 स्केटर्स और स्केटिंग क्लब के पदाधिकारियों ने स्केटिंग की। मौसम का साफ रहा तो शनिवार से इवनिंग स्केटिंग सेशन भी शुरू कर दिया जाएगा। क्लब के कैशियर और कोच पंकज प्रभाकर और संगठन सचिव मनप्रीत सैंबी ने बताया कि दस साल से अधिक और 60 साल तक के स्केटर्स को ही स्केटिंग की अनुमति दी जाएगी। पहले दिन 7 ने सदस्यता ले ली है। एक समय में 50 स्केटर्स को ही रिंक में जाने की अनुमति होगी। आइस स्केटिंग क्लब के सौ साल पूरे होने के लिए प्लान किए सभी आयोजन, जिमखाना, कार्निवल आदि स्थगित कर दिए हैं। शिमला पूरे शहर को स्केटिंग सेशन शुरू होने की सूचना देने वाला लाल गुब्बारा भी जल्द टाऊन हॉल की छत पर लटकता नजर आ सकता है। शुरू से इससे ही स्केटिंग शुरू होने का संकेत माना जाता था। आईस स्केटिंग क्लब इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से अनुमति के रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें