शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में लंबे ब्रेक के बाद स्केटिंग के सत्र शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी सुबह के सत्र ही आयोजित किए जा रहे हैं क्योंकि दिनभर तेज धूप होने की वजह से शाम के सत्र के लिए बर्फ पिघल रही है। शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले सत्र में 15 से 20 स्केटर्स ने भाग लिया। इस दौरान केवल आधे रिंक से ही बर्फ हटाकर स्केटिंग करने के लिए जगह बनाई गई। हालांकि इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा सत्र आयोजित हो चुके हैं। बीते वर्ष जहां पूरे सीजन में 32 सत्र हुए थे वहीं इस सीजन में अभी तक 38 सत्र हो चुके हैं। आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा तो यह संख्या 50 तक पहुंच सकती है। रिंक प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में स्केटिंग के सत्र मौसम पर ही निर्भर रहेंगे। संवाद