फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज की 6 छात्राएं को मिली स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की नौ छात्राओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025-26 की सीडीडी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के वार्षिक दिवस पर प्रदान किया गया। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छात्राओं में दीपिका, ऋतु, अंजलि, प्रिया, उर्वशी, अंशिका, रिश्ता, तेजस्विनी और सुहानी ठाकुर शामिल हैं। इन छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह और कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर रोजिली टीएल ने छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया। चयनित छात्रा को दस हजार रुपये की राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें