हिमाचल सरकार ने छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमदत्त को एसडीपीओ पांवटा साहिब, हितेश लखनपाल को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर, रेणु कुमारी को डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर और नवदीप सिंह को डीएसपी आईआरबी बस्सी के पद पर बदला गया है। मनोज कुमार को डीएसपी सीआईडी सेंट्रल रेंज मंडी और कर्ण सिंह गुलेरिया को डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी केे पद के लिए बदला गया है।