फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंधेरी के पास दो निजी बसों में टक्कर, नौ यात्रियों को आईं हल्की चोटें

Wed, 21 Feb 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार(सिरमौर)

सार

हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर अंधेरी के समीप बुधवार दोपहर एक तीखे व तंग मोड़ पर मीनू कोच ट्रांसपोर्ट की दो बसों में टक्कर हो गई। इससे नौ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर अंधेरी में दो बसों की टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर अंधेरी के समीप बुधवार दोपहर एक तीखे व तंग मोड़ पर मीनू कोच ट्रांसपोर्ट की दो बसों में टक्कर हो गई। दोनों बसों में बैठे नौ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक मिनी कोच ट्रांसपोर्ट की एक बस नाहन से कुपवी की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी बस बकरास से नाहन की तरफ जा रही थी। अंधेरी के समीप करीब पौने एक बजे  तीखे व तंग मोड़ पर दोनों बसों में टक्कर हो गई। इससे बसों में सवार नौ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें