फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाटी समिति के पदाधिकारियों ने शिरगुल देवता मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

Sun, 17 Sep 2023 03:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर

सार

खंड हाटी समिति राजगढ़ के पदाधिकारियों ने हाटी को जनजाति दर्जा मिलने में शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया मंदिर जाकर ध्वजा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। 
विज्ञापन
मंदिर में ध्वजा चढ़ाते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंड हाटी समिति राजगढ़ के पदाधिकारियों ने रविवार को शिरगुल देवता मंदिर शाया जाकर ध्वजा चढ़ाई और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हाटी समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष विकल्प ठाकुर, बलदेव ठाकुर, महासचिव विजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रत्तन हाब्बी, केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, गुरदयाल सिंह, जय प्रकाश व परसराम गालिब सहित काफी लोगों ने हाटी को जनजाति दर्जा मिलने में शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया मंदिर  जाकर ध्वजा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर समिति पदाधिकारी मंदिर पहुंचे। देवता ने न केवल यह भेंट स्वीकार की बल्कि इस मामले में हर विघ्न दूर करने का आशीर्वाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें