फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सिंगल अंब्रेला कमेटी ने 17 नक्शे किए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में भवनों के नक्शों से जुड़े 17 आवेदनों को मंजूरी दी गई है जबकि 12 आवेदन वापस लौटा दिए हैं। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल की अध्यक्षता में वीरवार को सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें भवन निर्माण से संबंधित आवेदनों पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में भवनों के नक्शों से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार किया गया। इनमें कुछ नक्शे ग्रीन एरिया से संबंधित हैं। इन नक्शों को अंतिम मंजूरी के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग को भेजा जाएगा। टीसीपी विभाग की ओर से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही इन मामलों में आगामी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। बैठक में कुल 29 आवेदनों पर विचार किया गया। इनमें से 17 को मंजूरी मिली जबकि 12 आवेदन खामियां मिलने के बाद वापस लौटा दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें