शिमला। देश में गोहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया है। गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को टाउनहॉल पहुंचकर उप महापौर उमा कौशल को भी इस मुहिम में जोड़ते हुए उनके हस्ताक्षर लिए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में लोगों से इस अभियान के तहत हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ताकि सरकार कानून बनाकर देश में गोहत्या पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दे। उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि गोहत्या को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। ब्यूरो