शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग में एनएसएस इकाई ने शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। 11वीं की छात्रा हीना ने कहा कि हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि न नशा करेंगे न किसी को करने देंगे। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल से जुब्बड़हटटी बाजार होते हुए शिमला हवाई अड्डे तक जागरुकता रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल और लीला देवी ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद