फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्योंथल में शनोल पर्व पर बनाए सिड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। क्योंथल क्षेत्र में श्रावण माह के दौरान मंगलवार को शनोल (हरियाली) पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों में विशेष व्यंजन के रूप में मीठे और नमकीन सिड्डू बनाए तथा उन्हें अपने रिश्तेदारों में बांटे। लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। बारिश की फुहारों के बीच घी और दही के साथ सिड्डू का स्वाद लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहा। श्रावण मास में मनाया जाने वाला शनोल पर्व क्योंथल क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति का परिचायक है। वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा और दौलत राम मेहता ने बताया कि यह पर्व सदियों से मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के 20 प्रविष्टे को क्योंथल की सीमा से लगे सिरमौर और सोलन के अनेक क्षेत्रों में हर वर्ष शनोल पर्व मनाया जाता है। शनोल पर्व पर पारंपरिक व्यंजन बनाने की विशेष परंपरा है। महिलाएं मेहंदी रचाती हैं और नई चूड़ियां पहनती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें