फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रिया सावंत बनी सेंट बीड्स कॉलेज की एडमिरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में बुधवार को निवेश समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव एवं भाषा, कला एवं संस्कृति सचिव राकेश कंवर समारोह के मुख्य अतिथि रहे। नई स्टूडेंट काउंसिल में श्रिया सावंत को एडमिरल और नव्या मेहता को वाइस एडमिरल चुना गया। स्नोवर तोमर को आईएनएस चिराग का कैप्टन बनाया गया जबकि आस्था सौहटा को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। श्रेया वर्मा को आईएनएस हिम्मत का कैप्टन और अक्षिता कौशल को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। नव्या उपाध्याय को आईएनएस विकास का कैप्टन और कनक चौहान को वाइस कैप्टन बनाया गया। नवधा मेहता को आईएनएस विक्रांत का कैप्टन और अनन्या ठाकुर को वाइस कैप्टन चुना गया। मुख्य अतिथि राकेश कंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर रोसिली और मुख्य अतिथि राकेश कंवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें