फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर वीरवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई। कथा का शुभारंभ शाम 4:30 बजे हुआ। इस दौरान कथा व्यास अमरदेव शास्त्री ने प्रवचन दिए। उन्होंने भक्तों को देवी के नौ स्वरूपों के बारे में बताया और माता के सभी स्वरूपों की महिमा बताई। उन्होंने कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि व्यास जब तप कर रहे थे तो उन्होंने सामने दो पक्षी देखे जो अपने बच्चों से प्रेम कर रहे थे। पक्षी दाना अपने मुंह में लेकर उन्हें खिला रहे थे। व्यास की कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह भवानी और भगवान शिव की अराधना करेंगे ताकि संतान सुख की प्राप्ति हो। इसके बाद उन्होंने नवरात्र व्रत किया। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की। इससे प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें संतान सुख दिया और उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कथा 26 तारीख तक चलेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभा के प्रधान अजय सूद और महासचिव धर्मपाल पुरी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें