फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खुशहाला हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। खुशहाला हनुमान मंदिर शोघी कमेटी की ओर से मंदिर में 19 से 27 मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा। चैत्र नवरात्र पर आयोजित श्रीराम कथा के दौरान प्रतिदिन मंदिर में भंडारा भी होगा। खुशहाला मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि इस दौरान वृंदावन धाम से आए श्रीदामाकिंकर महाराज प्रवचन देंगे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से मंदिर परिसर के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी। कथा का मूल पाठ सुबह सात से ग्यारह बजे तक होगा और प्रवचन दोपहर एक से शाम चार बजे तक होंगे। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा जय श्री मां तारा जागरण कमेटी की ओर से शोघी बाजार में 21 मार्च को भगवती जागरण होगा। जागरण के बाद 22 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें