शिमला। राजधानी के शोघी स्थित खुशहाला हनुमान मंदिर में वीरवार को श्रीराम कथा का आगाज हुआ। कथा के पहले दिन मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। पहले दिन की कथा दोपहर एक बजे शुरू हुई। इस दौरान कथा व्यास श्रीदामाकिंकर महाराज ने भक्तों को कथा श्रवण का महत्व बताया। उन्होंने भक्तों को श्रीराम के चरित्र की महिमा सुनाई और श्रीराम कथा के 7 कांडों का परिचय दिया। इस दौरान भक्त श्रीराम के भजनों पर खूब झूमे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद