शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रीराम अवतार और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे विशेष पूजन, नवग्रह पूजन, पितृ पूजन और भगवान शालिग्राम के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे कथा आरंभ हुई। इस दौरान कथावाचक अमित बटुक ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतु प्रभु समय-समय पर अवतार लेते हैं। कथा में श्रीराम जन्म, वनवास, माता सीता हरण और रावण वध के प्रसंग सुनाए गए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं भजन-कीर्तन पर खूब झूमें। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में रीना डोगरा, ऋतु, हरिओम वर्मा, रमेश अग्रवाल, सुनंदा करोल और बरियांम सिंह प्रमुख रहे। इस दौरान सभा के प्रधान अजय सूद और महासचिव धर्मपाल पुरी भी उपस्थित रहे। संवाद