जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तलजोन गांव की यामिनी शर्मा समाज शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है। आरक्षित वर्ग में सीट न होने के बावजूद सामान्य वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यामिनी शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। पिता शेर सिंह और माता चंद्रकांता ने बेटी को बधाई दी है।