फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर शूटिंग से रास्ता बाधित, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रिज मैदान पर शुक्रवार को शूटिंग के कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक टाउनहॉल के सामने एक विज्ञापन की शूटिंग चलती रही। इसके लिए यहां अस्थायी रूप से एक दफ्तर भी बनाया था। शूटिंग के दौरान बार-बार लोगों की आवाजाही रोकी गई, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इससे परेशान एक बुजुर्ग ने नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान से शिकायत कर दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए आम लोगों की पैदल आवाजाही रोकना गलत है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिज पर मौजूद अन्य लोगों ने भी बार-बार रास्ता रोकने पर सवाल उठाए। सुबह के समय स्कूली बच्चों को भी शूटिंग के चलते रास्ते में रोका गया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शूटिंग की अनुमति देते समय आम जनता को होने वाली परेशानियों का भी ध्यान रखा जाए। यदि कोई शूटिंग टीम नियमों का उल्लंघन करती है तो उसकी शूटिंग रुकवाई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें