शिमला। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब बालूगंज ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए। सभा के अध्यक्ष गुरसागर सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने समरहिल, चौड़ा मैदान, चक्कर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जाकर जूते दान किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए कड़ी मेहनत करने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, महिंदर सिंह ठाकुर और मनप्रीत मौजूद रहे। संवाद