शिमला। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भट्ठाकुफर शिमला ने अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह का शुभारंभ खेल दिवस से किया। परिसर में शनिवार को हुए खेल आयोजन में जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। खेल दिवस का शुभारंभ संस्थान की प्रबंध निदेशक शोभा ठाकुर ने किया। उन्होंने टीम भावना से खेलने और लगातार अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने खो-खो, स्पून मार्बल रेस, थ्री-लेग रेस और रिले रेस जैसी स्पर्धाओं में भाग लिया। इंडोर खेलों में शतरंज और लूडो के मुकाबले हुए। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. शमा लोहुमी मुख्यातिथि रहीं। संवाद