शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून तक होगा। उपायुक्त शिमला एवं ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव और प्रशासनिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पहले एक जून से ग्रीष्मोत्सव शुरू होना था। ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते अपने-अपने दायित्व पूरे करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आयोजन सुचारू और भव्य तरीके से संपन्न हो ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। गौरतलब है कि हर वर्ष आयोजित होने वाला शिमला ग्रीष्मोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास पहचान रखता है। ब्यूरो