शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गणित एवं ज्ञान-विज्ञान मेले का शनिवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता में शिमला खंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। इसमें जिले के पांच खंडों के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 छात्रों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने गणित और विज्ञान से संबंधित मॉडल, प्रयोग और नवाचार आधारित गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत विषय शैक्षणिक एवं विज्ञान विषय प्रमुख कुलदीप केस्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया। संवाद