फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला हिम संगीत उत्सव 10 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और गेयटी ड्राॅमेटिक सोसायटी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हिम संगीत उत्सव-2026 का आयोजन 10 मार्च से 14 मार्च तक किया जाएगा। इस उत्सव में शास्त्रीय एवं सेमीक्लासीकल संगीत और सुगम संगीत सहित गजल तथा लोक संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में 10 मार्च को नितिन एंड ग्रुप की ओर से कथक नृत्य और गुंजन चन्ना शास्त्रीय गायन करेंगी, 11 मार्च को दीपक मेहता शास्त्रीय सुगम संगीत, चारु शर्मा लोक सुगम संगीत, धर्मपाल ठाकुर की ओर से लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 12 मार्च को मलिक अली एंड ग्रुप सूफियाना कलाम, 13 मार्च को निजामी ब्रदर्स का कव्वाली गायन, 14 मार्च को गुलजार हुसैन द्वारा बांसुरी वादन और संतोष नायर एंड ग्रुप की ओर से समकालीन संगीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी। संस्कृति एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप ने बताया कि विभाग प्रदेश और देश की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयासरत रहता है। यह आयोजन भाषा एवं संस्कृति के सचिव राकेश कंवर के मार्गदर्शन में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें