फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल के छह तहसीलदार बने एचएएस अधिकारी, कार्मिक विभाग ने जारी की सूची

Wed, 08 Oct 2025 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा नियम 1973 के नियम 15 के तहत, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से की गई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में छह मूल तहसीलदारों को पदोन्नत कर दिया गया है। कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा नियम 1973 के नियम 15 के तहत, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से की गई हैं। अजय कुमार सिंह, विवेक कुमार नेगी, राजेश कुमार, जगदीश चंद, चेतन चौहान और संजीत शर्मा को तहसीलदार पद से पदोन्नत कर एचएएस अधिकारी बना दिया गया है। ये पदोन्नतियां उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न मुकदमों के अंतिम निर्णय के अधीन हैं। नव पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर एफआर-22 के तहत वेतन निर्धारण के लिए अपने विकल्प चुनने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें