शिमला। राजधानी के शिमला पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी और केजी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी के छोटे बच्चों ने मॉडलिंग भी की। स्कूल अध्यापिका अमिता भारद्वाज ने बताया कि इसमें मिस्टर फ्रेशर प्रीहान ठाकुर और मिस फ्रेशर हर्षिका ठाकुर को चुना गया। वहीं केजी के बच्चों ने पंजाबी नृत्य, अंग्रेजी नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोंरी। कक्षा पहली और दूसरी के नन्हें छात्रों ने दादा-दादी की प्यार भरी नोक-झोंक पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक महोदय प्रीतिंदर सिंह, शैक्षणिक प्रमुख रीना सिंह, प्रधानाचार्य सरलाकांत ने इत्यादि मौजूद रहे। उन्होंने बताया क कि इसमें कई बच्चों के नाना नानी और दादा-दादी ने भाग लिया। संवाद