फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिमला पुलिस गुरुग्राम में हेलिकॉप्टर कंपनी के दफ्तर पहुंची, रिकॉर्ड खंगाला; जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 30 Jul 2024 06:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद नौ विधायकों को हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने के मामले में शिमला पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में हेलिकाॅप्टर कंपनी के कार्यालय में दबिश दी है। पुलिस हवाई सेवाओं पर हुए खर्च का रिकॉर्ड जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद नौ विधायकों को हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने के मामले में शिमला पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में हेलिकाॅप्टर कंपनी के कार्यालय में दबिश दी है। पुलिस हवाई सेवाओं पर हुए खर्च का रिकॉर्ड जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने निचली अदालत से सर्च वारंट हासिल कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस टीम दो दिन से हरियाणा में डेरा डाले हैं। एक दिन पहले ही पुलिस टीम गुरुग्राम रवाना हुई थी। इसमें हरियाणा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि हेलिकाॅप्टर कंपनी विधायकों के लिए उपलब्ध करवाई सेवाओं और इसमें आए खर्च का ब्योरा देने में लंबे समय से आनाकानी कर रही है। आखिर शिमला पुलिस ने निचली अदालत से सर्च वारंट जारी करने का आग्रह किया था। कुछ दिन पहले जिला अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद अब पुलिस ने हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

अभी तक की जांच में पता चल है कि विधायकों को तीन कंपनियों की ओर से हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, इनमें से पुलिस ने अभी एक कंपनी के कार्यालय में दबिश दी है। किस कंपनी को कितनी राशि का भुगतान किया गया है, इसका पूरा रिकॉर्ड पुलिस जुटाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायकों को हवाई सेवाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। पुलिस एक-एक कंपनी से रिकॉर्ड हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें