फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पुलिस का ढली और छोटा शिमला थाना देश के टॉप 75 में शुमार

Thu, 28 Jan 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दो पुलिस थानों को देश के सर्वश्रेष्ठ 75 थानों में स्थान मिला है। इनमें छोटा शिमला और ढली थाना शामिल हैं। एसपी मोहित चावला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 के लिए स्वतंत्र और विस्तृत सर्वे के बाद देश के 75 सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया है। देशभर के 16 हजार 675 थानों के सर्वे में 75 थानों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें छोटा शिमला और ढली थाना शामिल है। बताया कि पुलिस जवानों के लिए यह गौरव की बात है। इसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध, सम्पति अपराध, गुमशुदा लोगों, अज्ञात लोगों और शवों की बरामदगी के मामलों में इन थानों ने बेहतरीन कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें