राजधानी शिमला के ओल्ड बैरियर के समीप कुछ वाहनों की आपस में टक्कर होने से यातायात बाधित हो गया। हादसे में चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने क्रेन की मदद से टकराए हुए वाहनों को सड़क किनारे हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।