फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ठियोग के मतियाना में हरियाणा पुलिस की हिरासत से भागा ड्रग तस्कर, तलाश जारी

Mon, 06 Jan 2025 01:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के मतियाना में एक ड्रग तस्कर हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
आरोपी फरार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के मतियाना में एक ड्रग तस्कर हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस संबंध में हरियाणा पुलिस के एसआई सुभाष चंद की शिकायत पर ठियोग थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एनडी एंड पीएस एक्ट पीएस एक्ट में पुलिस थाना चांदनी बाग पानीपत हरियाणा में 1 जनवरी को दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान आरोपी पवन उर्फ मिस्त्री पुत्र रामेश्वर गांव गढ़ी चाजू पानीपत रविवार शाम करीब 5:30-6.00 बजे ठियोग के मतियाना में एएनसी/एवीटी सेल पानीपत के पुलिस कर्मियों की हिरासत से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें