फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी में पुलिस कर्मचारी की कार जलाई, पार्षद ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई

Tue, 14 Jul 2026 10:24 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भराड़ी में पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी की कार में आग लगाए जाने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड पार्षद मीना चौहान ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
जली हुई कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के भराड़ी क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की कार में आग लगाए जाने की घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड नंबर-1 की पार्षद मीना चौहान ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पार्षद के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात पुलिस लाइन भराड़ी के पास चैपसली स्कूल मोड़ के समीप खड़ी पुलिस मुख्यालय कर्मचारी इंद्र सिंह की कार में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मीना चौहान ने कहा कि भराड़ी क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है कि कुछ लोग वाहनों में बैठकर नशा करते हैं, देर रात तक शोर-शराबा और हुड़दंग मचाते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार पुलिस अधिकारियों और संबंधित चौकी को लिखित व मौखिक शिकायत दे चुकी हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वार्ड में चोरी की कई घटनाओं के संबंध में वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

पार्षद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कार में आग लगाने की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान की जाए। साथ ही भराड़ी क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों का सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें