फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शतरंज प्रतियोगिता में शिमला बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के ठियोग में पांचवीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला वर्ग में हमीरपुर की टीम ने बाजी मारी और पुरुष वर्ग में शिमला की टीम चैंपियन बनी। महिला वर्ग में शिमला ने दूसरा और मंडी ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग में शिमला के वियांश कुमार को उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में सराहा गया, वहीं महिला वर्ग में पलक ठाकुर (हमीरपुर) ने बेहतरीन खेल दिखाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह की अध्यक्षता युवा एवं खेल विभाग के निदेशक हितेश आजाद ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसी बौद्धिक खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के आधार पर महिला वर्ग में हमीरपुर और शिमला, पुरुष वर्ग में शिमला और चंबा की टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया है। प्रदेश संघ के सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि दो दिन तक चली प्रतियोगिता में 26 टीमें ने भाग लिया। शिमला की पुरुष टीम से लोकेंद्र हेटा, रोहित वर्मा, अक्षय वर्मा, चिन्मय मेहता और विक्की आजाद ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को प्रभावित किया। महिला वर्ग में पलक ठाकुर, शेरल शर्मा, श्रेया गुलेरिया, अर्निका ठाकुर और सानिध्या शर्मा ने टीम को पहला स्थान दिलाने में अहम योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें