फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-अल्वाह बस को 3:25 बजे चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी बस अड्डा से सरोग-डोबा-अल्वाह तक चलने वाली बस को लोग पुराने समय 3:25 बजे चलाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस बस को पुराने समय पर चलाने को लेकर एचआरटीसी प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष वर्मा ने बताया कि शिमला से अल्वाह तक यह बस पहले 3:25 बजे चला करती थी। वर्तमान में यह बस शाम पांच बजे के बाद चलाई जा रही है। इस रूट पर चलने वाली यह एक ही बस है। बस के देरी से चलने से सबसे ज्यादा परेशानी इस क्षेत्र के शिमला में पढ़ रहे स्कूल और काॅलेज विद्यार्थियों को हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें