शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आठवीं की शीतल ने प्रथम, छठी के मोहित ने द्वितीय और आठवीं की सरोजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। संवाद