फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू में निकाली शौर्य जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार सुबह टुटू से शिमला जिले में शौर्य जागरण यात्रा का आगाज किया। दोपहर 12 बजे यात्रा टुटू से शुरू होकर जतोग, ढांडा, बालूगंज, समरहिल तक निकाली गई। इसमें भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे लगाए गए। वहीं हिंदू समाज से आह्वान किया कि जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ समय में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अलावा युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्रहित में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया। रविवार को यह यात्रा चक्कर से सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इस मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, वीर बहादुर वर्मा, विजेंद्र, अमर वर्मा, टीएम शर्मा, केडी शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें