शिमला। राजधानी के नाभा एस्टेट निवासी शौर्य सिंह भवानी ने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें आईआईटी मंडी में प्रवेश मिला है। शौर्य अब आईआईटी मंडी से बीटेक बायोइंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगा। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी नियमित कोचिंग के यह सफलता हासिल की। शौर्य ने जेईई एडवांस्ड के अलावा नीट यूजी, आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट और सीयूईटी-यूजी जैसी चार राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं भी पास की हैं। उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार से स्कूली पढ़ाई की है और मूल रूप से वह शिमला के ठियोग के रहने वाले हैं। संवाद