हिमाचल प्रदेश सरकार ने शास्त्री और भाषा शिक्षकों का पदनाम बदल दिया है। अब शास्त्री को टीजीटी संस्कृत और भाषा शिक्षकों को टीजीटी हिंदी का पदनाम दिया गया है। बीएड और टेट पास शिक्षकों के लिए सरकार ने पदनाम बदलने का फैसला लिया है।