फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri: नवमी पर माता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कांगड़ा की शक्तिपीठों में 53,785 ने नवाया शीश

Tue, 04 Oct 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ धर्मशाला/श्री नयनादेवी जी /ऊना/रोहडू़

सार

शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन मंगलवार को हाटकोटी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। 
विज्ञापन
हाटकोटी मंदिर में शाम की आरती का भव्य नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रों के नवमी पर मंगलवार को कांगड़ा की तीन प्रमुख शक्तिपीठों ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी धाम और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का दिन भर जमावड़ा लगा रहा। सातवें नवरात्र पर तीनों शक्तिपीठों में 53,785 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। रामनवमी पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 15,220, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 20,565 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 18,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

विज्ञापन


नवमी पर श्री नयनादेवी जी में 5,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
 विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में मंगलवार को नवमी पर मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से माता की पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को 5,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका।  मंदिर में नवमी पूजन की रस्में अदा की गई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। लोग पूरी श्रद्धा से लाइनों में लगकर दर्शन के लिए उत्साहित रहे। मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि न्यास को अब तक 1,06,88,743 रुपये नकदी, 1,44.200 ग्राम सोना, 14.582 किलो ग्राम चांदी और 130 ऑस्ट्रेलियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। नवरात्र शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीमें दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी प्रबंध सराहनीय हैं।

चिंतपूर्णी में चढ़ा 75.59 लाख का चढ़ावा
 चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को शारदीय नवरात्र में 75.59 लाख रुपये का नकद चढ़ावा दानपात्रों से प्राप्त हुआ है। श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर माता रानी के चरणों में चढ़ावा दिया। 122 ग्राम स्वर्ण आभूषण अर्पित किए हैं। इस बीच, मंगलवार नवमी को शाम 4:30 बजे तक 7,255 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। 26 सितंबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्र मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस बार मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आएं। श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची सिस्टम से ही मंदिर जाने की अनुमति दी गई। मंदिर के प्रसाद वितरण काउंटर पर श्रद्धालुओं को भोग का प्रसाद भी बांटा गया। इसके अलावा मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। नवरात्र के दौरान नौ दिनों में चिंतपूर्णी में करीब एक लाख श्रद्धालु मां के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे। इन नवरात्रों में अष्टमी तक 75.59 लाख रुपये नकदी मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है। इसके अलावा मंदिर में विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है।  मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मंदिर प्रशासन तत्पर है। कुछ दिन भीड़ अधिक रही, बावजूद इसके मंदिर प्रशासन ने पुलिस व होमगार्ड जवानों की सहायता से भीड़ को नियंत्रित किया और व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन


हाटकोटी मंदिर में नवमी के दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 
शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन मंगलवार को हाटकोटी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। इस दौरान मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारे का आयोजन भी चलता रहा। माता के दर्शनों के लिए आने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  पूरे नवरात्रों में मंदिर न्यास कमेटी की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं। नवरात्रों के लिए हाटकोटी मंदिर को फूल-मालाओं के साथ सजाया गया है। मंगलवार को नवमी के मौके पर सुबह 10:00 बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी। इससे मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गईं। पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहे। वहीं मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा पुलिस ने संभा रखा था, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि मंदिर में नवमी तक शांतिपूर्व लोगों ने दर्शन किए। दशहरे तक श्रद्धालुओं भीड़ अधिक रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें