मिड डे मील वर्कर्स की अध्यक्ष बनीं शांति देवी
शिमला। किसान मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू में शनिवार को जिला शिमला मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में 35 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। अध्यक्ष शांति देवी को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी, तिलका, हेतराम, कौशल्या, रमा और संतोष को चुना। महासचिव प्रीति वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रेखा शर्मा, सचिव जगदीश, भूमि, सुमित्रा, उमा, सुलक्षणा और जयवंती, शीला, नीलम, श्रीकांत, सुमित्रा, विद्या देवी, ध्यान चंद, भूमि, देवी, सुनीता, बीना, हेमलता, प्रोमिला, बुद्धिराम, टेकचंद और सत्या को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सम्मेलन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में रही सरकारों ने वर्ष 2009 के बाद मिड डे मील कर्मियों के वेतन में एक रुपये की बढ़ोतरी नहीं की है। कहा कि मिड डे मिल वर्कर का न्यूनतम वेतन 10,500 किया जाए। बैठक में महासचिव अजय दुलटा, बालक राम और हिमी देवी ने बताया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। महंगाई के लगातार बढ़ने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार 45वें श्रम सम्मेलन की शर्त के अनुसार योजना मजदूरों को मजदूर का दर्जा देने, पेंशन, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य आदि सुविधा को लागू नहीं कर रही है। इस अवसर पर अन्य लोग भी शामिल हुए।