शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समरहिल का जमा एक कक्षा (वाणिज्य) का छात्र शंकर पुत्र वीरू सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। शंकर का चयन 20 वर्ष से कम आयु की फुटबाल टीम के लिए हुआ है। फुटबाल स्पर्धा का आयोजन जिला होशियारपुर के मुगोवाल में किया जा रहा है। शंकर के विद्यालय में फुटबाल का कोई मैदान नहीं है लेकिन वह हर रोज हिमाचल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में निरंतर अभ्यास के लिए जाता है। प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने शंकर और उसके माता-पिता और शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों से निरंतर प्रगतिशील रहने का आह्वान किया। संवाद