शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में शनिवार को नाम अभ्यास एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:20 बजे भाई लवप्रीत सिंह द्वारा पाठ रहरास साहिब से की गई। इसके बाद सुबह 7:00 से 7:55 बजे तक गुरमत कक्षा के विद्यार्थियों ने आरती कीर्तन किया। सुबह 7:55 से 8:10 बजे तक भाई जसविंदर सिंह ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। वहीं 8:10 से 9:00 बजे तक हजूरी रागी जत्थे के भाई सुखजिंदर सिंह ने ध्यान अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ हुआ। अंत में संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संवाद