फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारा साहिब बडेहरी में शबद कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर से सटे जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब बडेहरी में बुधवार को कीर्तन पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब बालूगंज से कमलजीत कौर, रितु कुकरेजा, संतोष कौर, हरविंदर कौर और नीरज ग्रोवर ने गुरबानी के कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह और जसविंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष गुरसागर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब बडेहरी के प्रधान जसपाल सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन आनंद साहिब अरदास के साथ हुआ। अंत में मौजूद सारी संगत को गुरु का लंगर परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें