फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समर फेस्टिवल में शबाब साबरी और जस्सी गिल मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव में 8 से 12 जून तक होगी संगीत संध्याएं, पहले दिन सूफी और बॉलीवुड गायक शबाब साबरी देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन


अंतिम स्टार नाइट में 12 जून को जस्सी गिल करेंगे मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले समर फेस्टिवल को लेकर जिला प्रशासन ने स्टार नाइट के लिए कलाकारों की सूची तैयार कर दी है।
8 जून से 12 जून तक चलने वाली संगीत संध्याओं में प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 8 जून को सूफी और बॉलीवुड गायक शबाब साबरी, 9 जून को ज्योतिका टांगरी, 10 जून को हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा और 11 जून को पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर मंच पर प्रस्तुति देंगे। समर फेस्टिवल की अंतिम स्टार नाइट 12 जून को होगी जिसमें जस्सी गिल और बब्बल राय दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पहले गुरदास मान और रंधावा से भी बात चल रही थी लेकिन इनसे शेड्यूल के अनुसार बात नहीं बन पाई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस उत्सव में स्टार नाइट्स के अलावा कई अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। समर फेस्टिवल के दौरान रिज मैदान पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। यह आयोजन हिमाचल की संस्कृति, कला और संगीत को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें