शिमला। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई 20 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय के बाहर दोपहर तीन बजे क्रमिक भूख हड़ताल और छात्र रैली करेगी। एसएफआई ने छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की स्वतंत्र जांच, एचपीयू में शिक्षकों की नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच तथा विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग उठाई है। इकाई सचिव मुकेश कुमार और उपाध्यक्ष आशीष चौहान ने यह जानकारी दी।संवाद