शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने मुख्य छात्रावास पाल (वार्डन) से मुलाकात कर छात्रावासों की समस्याओं के समाधान की मांग की। एसएफआई ने पॉटर्स हिल खेल मैदान में 20 रुपये प्रवेश शुल्क को समाप्त करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष मनमोहन ने कहा कि पहले यह मैदान विद्यार्थियों के लिए निशुल्क था। मेस में भोजन की खराब गुणवत्ता, कच्चे परांठे और अपर्याप्त दूध वाली चाय परोसने के मामले भी उठाए। इसके अलावा, छात्रावासों के नवीनीकरण, जिम में आधुनिक उपकरणों की कमी और स्वच्छ पेयजल की समस्या भी उठाई गई। मुख्य छात्रावास पाल ने सभी मुद्दों को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। संवाद