शिमला। राजधानी के झांसी पार्क स्थित नेशनल काउंसिल फॉर वुमन ने सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को 18 सिलाई मशीनें वितरित कीं। यह मशीनें प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने पर आयोजित परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली जरूरतमंद महिलाओं को दी गईं। सिलाई केंद्र में हर साल सीके बालजी की ओर से अपनी मां स्वर्गीय सुशीला बालजी की याद में 20 मशीनें दान की जाती हैं। इस वर्ष भी उनकी दान की गईं मशीनें ही बांटी गईं। इस अवसर पर काउंसिल की अध्यक्ष निरता अकरे, सचिव मधु सूद और काउंसिल की प्रशासनिक समन्वयक मीनू प्रकाश मौजूद रहीं। संवाद