फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुटू में जल्द मिलेंगे सीवरेज कनेक्शन : पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के टुटू और मज्याठ क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही सीवरेज कनेक्शन मिल जाएंगे। पेयजल कंपनी इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने के लिए भरयाल में जल्द ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू करने जा रही है। टुटू पार्षद मोनिका भारद्वाज ने कहा कि वन मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही मौके पर एसटीपी निर्माण के लिए कहा गया है। जल्द ही वार्ड के सैकड़ों लोगों को सीवरेज कनेक्शन मिल जाएंगे। पार्षद ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मेयर सुरेंद्र चौहान और पेयजल कंपनी के अधिकारियों का आभार जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें